फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के तहत खुले स्कूल, बढ़ी चहल पहल

विज्ञापन
स्कूल खुलने के बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओ को पढ़ाते शिक्षक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाल के तहत खुले स्कूल, बढ़ी चहल पहल
विज्ञापन

- पहले चरण में कक्षा नौ से डिग्री कॉलेज तक के खोले गए
- 25 दिसंबर से कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुए थे विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए स्कूल-कॉलेज एक महीने के बाद सोमवार से खुल गए। पहले चरण में कक्षा नौ से बारहवीं और डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। स्कूल खुलने पर चहल-पहल बढ़ गई। सोमवार को स्कूल आए छात्र- छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई।
कोरोना संक्रमण के कारण 25 दिसंबर को स्कूल-कॉलेज छह फरवरी तक बंद कर दिए गए थे। सोमवार से स्कूल खुला तो कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। लंबी छुट्टी के बाद स्कूल में आए छात्र- छात्राओं के चेहरे पर खुशी थी।
विज्ञापन

स्कूलों में गेट पर तापमान चेक किया गया। सैनिटाइजेशन के बाद स्कूल में प्रवेश कराया। मास्क पहनकर कक्षाओं में छात्र-छात्राएं पहुंचे और पहले दिन एक दूसरे से हालचाल जाना। कक्षाओं में जाने पर शिक्षकों ने हाथ ना मिलाने, किसी का कॉपी व पैन इस्तेमाल ना करने की सलाह दी।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कूड़ी लाल रूंगटा इंटर कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थित कम रही। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से कक्षा नौ से महाविद्यालय तक खोल दिया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस समय प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू होनी है। प्री बोर्ड परीक्षाओं की भी तैयारी की जानी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय समस्त पाठ्यक्रम समय से पूर्ण कर लें। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं का उम्र 15 से 18 वर्ष है उनको कोरोनारोधी टीका न लगा हो तो लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें