फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय कर्मचारी ने काटी हाथ की नस

Tue, 05 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक विद्यालय के कर्मचारी ने सोमवार को हाथ का नस काट लिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। किसी तरह उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के एक विद्यालय में कार्यरत कार्यालय प्रमुख प्रपत्रों का निरीक्षण कर रहे थे। गेट पर सुरक्षा कर्मियों की देखरेख में बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच कार्यालय प्रमुख ने अतिथि कक्ष में जाकर अंदर से दरवाजा बंदकर हाथ की नस को काट लिया। हलचल होने पर दरवाजे की सिटकिनी को तोड़कर बाहर निकाला गया। अंदर का नजारा देखकर हर कोई सहम गया और घायलावस्था में कार्यालय प्रमुख को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। इसके साथ ही घटना के बारे में पुलिस को भी सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें