फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन के खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज

Wed, 31 Jul 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर साढ़े तीन माह बाद शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। न्यायालय के आदेश पर महुली क्षेत्र के भीटी हरदो गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस अलग-अलग क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, घर में घुस कर मारना-पीटना, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
महुली क्षेत्र के भीटी हरदो गांव निवासी देव मणि पुत्र राम बहादुर ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर निवासी ज्ञान जायसवाल अपने दो अन्य साथियों के साथ 12 अप्रैल 24 को उनसे मिले। बीएड व बीटीसी में फीस जमा करने के नाम पर उससे एक लाख 87 हजार रुपये हड़प लिए। वापस मांगने पर उक्त लोग भड़क गए। घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया और जानमाल धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर ज्ञान जायसवाल पुत्र राम अचल निवासी सिहटीकर थाना बखिरा, भोला प्रसाद पुत्र बुनेल निवासी बन्जीपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती व संजय सिंह पुत्र राम वृक्ष निवासी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें