- कोर्ट के आदेश पर धर्मसिंहवा पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया
- एक पक्ष का थाने से दर्ज हुआ था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। पुलिस ने सोमवार को कसया के ग्राम प्रधान व मेंहदूपार के बीडीसी सहित 18 लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। जून माह में दोनों पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष के तरफ से केस दर्ज किया था दूसरा पक्ष केस दर्ज कराने के लिए न्यायालय की शरण में चला गया था।
क्षेत्र के मेंहदूपार निवासी सदाउल्लाह ने जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही बीडीसी व कसया के प्रधान सहित 18 लोगों पर बलवा करने हत्या का प्रयास व मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए की तहरीर थी दी।
सदाउल्लाह का आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर के 19 जून को विपक्षी उनके दरवाजे पर चढ़ आएं और लाठी डंडे से लैस होकर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि बचने के लिए जब वह लोग घर में भागे तो आरोपी घर में घुस आए रस्सी से मोहम्मद ताहिर का गला कसकर मार डालने का प्रयास किए। आरोप है कि सदाउल्लाह उसे बचाने दौड़ा तो फजलुर्रहमान उर्फ मल्लू ने मारने के उकसाने लगा।
सदाउल्लाह का आरोप है कि उसने थाने पर कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई न करके उल्टा केस में फंसा दिया और शांतिभंग में पाबंद कर दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मेंहदूपार फजलुर्रहमान उर्फ मल्लू , ग्राम प्रधान कसया शोएब अख्तर उर्फ कमाल सहित रियाज, अयाज, अफसर, शहबाज पुत्रगण अबरार, शादाब, नदीम, जमाल पुत्रगण रियाज सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।