संतकबीरनगर। देवरिया में आश्रम पद्धति विद्यालय में बासी भोजन खाने से बीमार हुए 90 छात्रों की घटना को देखते हुए बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही पहुंचे। उन्होंने किचन में खाने की गुणवत्ता देखी और सामानों को चेक किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया गया है। यहां पर बच्चों के पठन-पाठन को चेक किया गया है। किचन में आटा, चावल, दाल, सब्जी को चेक किया गया है। रसोईयों को खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही वार्डेन को प्रतिदिन खाने को चेक करने को कहा गया है। बासी खाना किसी भी दशा में बच्चों न देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह से औचक निरीक्षण किया जाएगा।