संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र, महिला थाना में रविवार को साथ-साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवाद से जुड़े छह मामलों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद सभी पक्ष साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाने की थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने की। परामर्श केंद्र में खुसनमा खातून और सोबत अली-सहनाज खातून के बीच विवाद का मामला आया। दोनों पक्षों के बीच विवाद के कारण संबंध खराब होने की स्थिति में पहुंच गए थे। समझाने के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी।
ि