फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से पशुओं को बचाने का उचित प्रबंध करें पशुपालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से पशुओं को बचाने का उचित प्रबंध करें पशुपालक
विज्ञापन

- भगता और हरिवंशुर में लगा पशु आरोग्य मेला
- पशुओं का उपचार कर दी गई नि:शुल्क दवाएं
- पशुुपालकों को केसीसी की सुविधा दिए जाने की दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के भगता में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन एवं गो पूजन ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने किया। मेले में 187 बड़े पशुओं एवं 105 छोटे पशुओं की चिकित्सा कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी पी मिश्रा ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पशुपालकों को जानकारी दी गई। ठंड से पशुओं को बचाने की जरूरत है। मेले में शाखा प्रबंधक, बड़ौदा यूपी बैंक विश्वनाथपुर की ओर से केसीसी कैंप लगाया गया। जिसमें पशुपालकों को केसीसी देने की योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. योगेश उपाध्याय, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, रामकरन यादव, राजेश कुमार, रामचंद्र यादव और राम उजागिर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड पौली क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 280 पशुओं का उपचार कर नि:शुल्क दवा दी गई। रामपुर के प्रभारी डॉक्टर शिवेंद्र मणि झा ने कहा कि इस समय ठंडक का मौसम है। पशु शाला में पशुओं को ठंडक से बचाने के लिए पुआल व चारों तरफ टाट पट्टी की व्यवस्था किया जाना जरूरी है। पशुओं के स्वास्थ्य व अच्छे दूध उत्पाद के लिए भूसा चारा के साथ-साथ संतुलित पशु आहार देना जरूरी है। इसी क्रम में शनिचरा बाजार के पशु अस्पताल के प्रभारी आनंद सिंह ने की पशुओं में होने वाले बांझपन, कृत्रिम गर्भाधान बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण और उसका बीमा कराने के प्रति पशुओं पालकों को जागरूक किया। इसी क्रम में हैंसर पशु अस्पताल के पशु डॉक्टर रजनीकांत निगम ने पशुओं में नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान कराने को कहा। उन्होंने दुग्ध उत्पादन पर बल दिया। साथ ही पशुओं के अच्छे रखरखाव पर भी जोर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम दवन, राम उजागिर दूबे, समरेंद्र प्रताप सिंह, राम इकबाल प्रजापति, अमित सिंह, राजेद्र सिंह, कमलेश पांडेय, योगेंद्र कुमार, दिनेश, पवन पांडेय, अनुपम दुबे, राजेडव, राजमन, सूर्यबली और शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें