फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 6 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही सरयू, तटवर्ती गांवों पर खतरा

Sat, 16 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तुर्कवलिया के आगे कटी हुई सड़क के बगल में पहुंचा सरयू का बाढ़ का पानी 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में बह रही सरयू नदी वर्तमान में खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी 6 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। नदी की इस बढ़त को देखकर लोग सहमे हुए दिख रहे हैं। अभी तक कहीं किसी तरह की कटान नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही जो फसलें डूबने के बाद फिर उपर आ गई थीं, वह अब फिर डूबने लगी हैं। एमबीडी बांध और नदी के बीच में बसे हुए 32 गांवों के लोगों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ी हैं। सरयू एमबीडी बांध से दक्षिण बसे गांव गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, गुनवतिया, सुअरहा, कंचनपुर, कटहा खैरगाड, दौलतपुर, सियरकला, चकदहा, भरवटिया में पानी पहुंच गया है।
वहीं मिठाई लाल पुरवा, खाले पुरवा, चपरा, आगापुर गुलरिहा, कुर्मियांन टोला, नारायणपुर, भोतहा, नकहा में नदी की उपधारा पूरी तरह से डूब गयी है।
यहां के लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नगुई गांव के रामहित कहते हैं कि नदी अब डुबाने पर आमादा है। पटौवा टोला के राजकुमार, सियाराम समेत अन्य लोग अपनी फसलों के डूबने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के कठौतिया, खैरागाड राधे पुरवा, नेतवापुर टोला, ठेकेदार पुरवा, मास्टर पूरवा, सीयर, बहराडाडी़, देखवाटिया, दुबरिया और तेजपुर में लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें