फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डरा रही सरयू...कटान से दहशत में ग्रामीण

Wed, 03 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ढोलबजवा गांव के पास कटान कर रही सरयू नदी । संवाद
विज्ञापन
महुली/रोसया बाजार। धनघटा तहसील क्षेत्र में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि गांवों को जाने वाले पक्के रास्ते भी अब डूबने लगे हैं। भिखारीपुर, तुर्कवलिया और ढोलबजवा में कटान काफी तेजी से हो रही है। ढोलबजवा में तो नदी ने आधी सड़क को काटकर नदी में मिला लिया है। कटान अगर इसी तरह से चलती रही तो दो दिनों में ही ढोलबजवा गांव में पानी भर जाएगा। वहीं नदी लगातार अन्य ग्रामीण संपर्क मार्गों को भी काट रही है। केवल नाव ही यहां के लोगों के लिए सहारा बनी हुई है।
विज्ञापन

सरयू नदी के प्रकोप से गांव व ग्रामीणों की रक्षा के लिए बनाए गए 32 किलोमीटर लंबे एमबीडी बांध पर नदी के बढ़ते दबाव को देखते हुए अधिकारियों की गश्त भी तेज हो रही है। बंधे पर विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके साथ ही ड्रेनेज खंड की जूनियर इंजीनियर अर्चना गुप्ता अपनी टीम के साथ पूरे क्षेत्र की निगरानी में लगी हुई हैंं। सरयू के बढ़ते जलस्तर के चलते धान और सब्जियों की जो फसलें पानी कम होने से बाहर निकल आई थीं, वह जलस्तर के बढ़ने से एक बार फिर डूबती नजर आ रही हैं। नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का प्रवाह भी तेज हो रहा है।
इसके चलते तुर्कवलिया, ढोलबजवा के साथ ही साथ भिखारीपुर व अन्य स्थानों पर नदी के भीतरी हिस्से में कटान हो रही है। इसके चलते नदी के खेत के हिस्से धीरे-धीरे नदी में समाते जा रहे हैं। चूंकि नदी के प्रवाह का हिस्सा एमबीडी बांध की तरफ अधिक है, इसलिए बांध क्षेत्र में कटान अधिक हो रही है। जबकि अंबेडकरनगर के क्षेत्र में कटान कम हो रही है।
विज्ञापन

एमबीडी बांध तथा नदी की मुख्य धारा के पांच किलोमीटर चौड़े द्वाबा क्षेत्र के बीच बसे हुए 32 गांवों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में जाने के लिए लोगों को जहां नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं स्कूल जाने के लिए भी बच्चों को नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है। रास्तों पर लगातार पानी भर रहा है तथा ओवरफ्लो भी हो रहा है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें