फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीडीओ के निरीक्षण में बीडीओ व टेक्निकल असिस्टेंट मिले नदारद

Wed, 03 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर ब्लाक पर क्राप्ट सर्वे की प्रगति के जानकारी लेते बीडीओ जयकेश त्रिपाठी-स्रोत ब्लॉक
विज्ञापन
धनघटा। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी बुधवार को अचानक नाथनगर ब्लाॅक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान खाली पड़ी बीडीओ की कुर्सी देखकर नाराजगी जाहिर किया। निरीक्षण के दौरन एक टेक्निकल असिस्टेंट भी नदारद रहे। उन्होंने क्राॅप सर्वे की जानकारी ली। क्राॅप सर्वे की वास्तविकता परखने के लिए बुधवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे। सीधे बीडीओ कार्यालय में दाखिल हुए तो नवागत बीडीओ कुलदीप कुमार मौजूद नहीं थे। संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि बीडीओ सांखी, रेवटा गांव में विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए गए हुए हैं, जबकि एक टेक्निकल असिस्टेंट बुद्धिसागर गायब मिले। पता चला कि वह आज नहीं आए हैं। क्राॅप सर्वे प्रगति ठीक मिलने पर संतोष व्यक्त किए। इसके बाद राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय पहुंचे। समूह सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें