फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की होगी जांच

Mon, 28 Jul 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों और कोचिंग सेंटरों की जांच की जाएगी। प्रधानाचार्य परिषद की मांग पर टीम का गठन किया गया है। यह टीम स्कूलों और कोचिंग सेंटरों की 10 बिंदुओं पर जांच करेगी। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि शासन की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में विद्यालयों, गैर मान्यता प्राप्त संस्थान, कोचिंग संस्थानों आदि का निरीक्षण किया जाना है। इस क्रम में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा धर्मेंद्र मिश्र को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वह संस्थानों में जाकर 10 बिंदुओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि इसमें विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की स्थिति, विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की स्थिति, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माण की स्थिति बजट का भौतिक सत्यापन समेत 10 बिंदु शामिल किए गए हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें