फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिमझिम बारिश से राहत, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 29 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बरसात में पहली बार जिले के सभी क्षेत्रों में एक साथ बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं खेतों में पानी भरने से किसानाें के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। वहीं, कई स्थानों पर जलभराव की भी समस्या हुई।
विज्ञापन

जिले के किसानों के खेत बारिश न होने से सूख रहे थे। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगीं थीं। डीजल पंप चलाकर किसी तरह वह खेत की सिंचाई कर रहे थे। लेकिन सोमवार को जिले में पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश से ने लोगों को बड़ी राहत दी। किसान काफी खुश दिख रहे थे। वहीं गर्मी और उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। किसान रामदरश का कहना था कि भगवान ने यूरिया की बरसात कराई है। किसानों की धान की सूखती फसल को संजीवनी मिल गई है। नाथनगर के किसान मुकुंद का कहना था कि धान की खेती जो सूख रही थी, अब वह सूखने से बच गई है। किसानों को धान की सिंचाई करने से तात्कालिक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें