फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुसूचित जाति की 50 महिलाओं को सिलाई के दिए गए टूल किट

Tue, 29 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास आयुक्त वस्त्र और हस्त शिल्प व भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में सोमवार को शहर के एक होटल में अनुसूचित जाति की 50 महिलाओं को उन्नत टूल किट का वितरण किया गया। खलीलाबाद की ब्लाॅक प्रमुख प्रमिला देवी ने सभी को टूल किट के साथ सिलाई मशीन वितरित की।
विज्ञापन

मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित उन्नत टूल किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाॅक प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा कि महिलाएं इस टूल किट का उपयोग स्वरोजगार के लिए करें और स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हस्त शिल्प संवर्धन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान 50 अनुसूचित जाति की माताओं-बहनों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें