फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूरे दिन जाम से थमी रही रफ्तार, प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार

Wed, 04 Dec 2024 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। यात्री जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि कुंभ मेले में अधिकतर यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पीआरडी जवानों को जाम खुलवाने में मशक्क्त करनी पड़ रही है। जिसके चलते यात्रियों को जाम में फंसने पर जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस में तीन एसआई, 14 हेड कांस्टेबल और 11 कांस्टेबल वर्तमान में तैनात हैं। जिनके जिम्मे शहर के यातायात व्यवस्था की कमान है।
शहर के लोगों को अवागमन में परेशानी न हो इसके लिए अलग-अलग एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। वर्तमान में यातायात पुलिस के 16 कर्मी प्रयागराज कुंभ मेला ड्यूटी पर चले गए हैं और सिर्फ 12 कर्मी ही जिले में बचे हुए हैं। जिसकी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है।
इधर सहालग का भी सीजन चल रहा है। खरीदारी और अन्य कार्य के लिए भी शहर में काफी भीड़ जुट रही है। इसकी वजह से शहर के मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, बैंक चौराहा, नेदुला मार्ग समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाम लग जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल छूटने के समय हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं शाम को बरात निकलने के समय भी कई स्थानों पर जाम लग जाता है, जिसे खोलवाने के लिए पीआरडी जवान जूझते रहते हैं। वाहन लेकर आने वाले लोग भी संयम न बरतकर बेतरतीब वाहन लेकर निकलने की जल्दबाजी में जाम की समस्या पैदा कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें