फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेटी की शादी के लिए रखा जेवर ले भागे चोर

Wed, 04 Dec 2024 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। एक सप्ताह पूर्व बखिरा कस्बे में हुई चोरी के मामले में टीम बनाकर पुलिस चोरी के खुलासे में लगी थी। इसी बीच सोमवार की रात में चोरों ने करौंदा गांव में चोरी की एक और घटना को अंजाम दे दिया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे जेवर व छह हजार नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी हैै।
विज्ञापन

कराैंदा निवासी श्रवण कुमार ने बताया बेटी की शादी के लिए घर में जेवर रखे हुए थे। वह घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर सोने चले गए। सोमवार की रात में बगल में ही स्थित उनके दूसरे मकान का ताला चोरों ने तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे हुए जेवर व पत्नी के लाखों के जेवर व छह हजार नकद चुरा लिए। एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें