इतने घायलों के लिए मंगवाईं 10 से ज्यादा एंबुलेंस
सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार, मगहर चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी और एनएचएआई के लोग पहुंच गए। पुलिस ने सूचना देकर 10 से अधिक एंबुलेंस मंगाईं और मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इधर, एडीएम मनोजकुमार सिंह और एएसपी संतोष सिंह अस्पताल पहुंच गए।
सीएमएस डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी ने चिकित्सकों की टीम लगाकर घायलों का उपचार शुरू कराया। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल कुल 37 घायल लाए गए। जिनमें समस्तीपुर, बिहार के बड़की सिमरहा अलौली खगरिया रहने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद मुर्तुजपुत्र अली हसन नामक युवक की मौत हो गई। जबकि 36 लोग घायल हैं।
ये यात्री हुए घायल
बिहार के ही अलग-अलग जगहों के रहने वाले जय बहादुर भगत, विश्वनाथ, समूना खातून, मुस्कान, सफउद्दीन, फूलचंद, बिजेंद्र, कुंदन कुमार, बसंत, रोशन कुमार, मनोज, सुनील, विरेंद्र गिरी, गोपाल, बिक्रम, संजय कुमार, रमेश शर्मा, अकरम, अशोक प्रसाद, विक्रम, मोहम्मद रिजवान, अकरम, मिशीद, तजम्मुल, सतीश, अजय, सुमुना, मोहम्मद उस्ताद, कमरूल, मोगल मुनि, श्रवण कुमार आदि घायल है। सीएमएस डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि कुल 38 घायल अभी तक अस्पताल आए।, जिसमें से मोहम्मद मुर्तुज की मौत हो गई। जबकि अन्य का उपचार कराया जा रहा है। सीओ अंशुमान मिश्र, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव और कोतवाल ने जाम हटवाया।