बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों से हालचाल लेते डीएम एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आमी नदी के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। शनिवार को डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तकरीबन तीन किलोमीटर बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण नाव से किया। नाव से ही वो गिरधरपुर गांव तक पहुंचे। गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था का जायजा लिया।
हालचाल लेते डीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के दुखहरन, रामजीत, सजीवन आदि का कहना था कि पानी तो आ गया है। इसके साथ ही अब बाहर नहीं निकल सकते है। यह हर साल होता है, जब आमी नदी बढ़ती है तो दिक्कत आती थी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।
गांव के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेते डीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम ने कहा कि गिरधरपुर गांव में आमी नदी से सटा हुआ है। पानी गांव के करीब पहुंच गया है। फिलहाल चिंता की बात नहीं है। ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो भी उन्हं उनके दरवाजे तक नाव से प्रशासनिक टीमें जरूरत के सामान भी पहुंचाएगी।
नदी के पानी से घिरा पूरा गांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि गांव वाले प्रत्येक वर्ष इस दंश को झेलते हैं। आमी नदी के ठीक बगल का गांव होने से पानी बढ़ते ही गांव में प्रवेश कर जाता है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें गांव वालों के लिए हर संभव मदद के लिए मौजूद हैं।