फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बघौली विकास क्षेत्र के उतरावल में कार्यरत मेड़रापार निवासी एक सफाईकर्मी की 12 अप्रैल की रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके ओर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी संजना ने बताया कि उसके पति पंचगुलाम निषाद 35 वर्ष शनिवार की रात में पानी वाले मोटर का तार समेटने के लिए गए थे। तार प्लग में लगा हुआ था। बीच में कही कटे होने से समेटने के दौरान करंट की चपेट में आ जाने से पति पंचगुलाम को करंट लग गया था।
ग्रामीणों की मदद से पति को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मेंहदावल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घर आकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। पति की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें