बेकरी में आइसक्रीम का नमूना लेते अधिकारी
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के नेतृत्व में आम जनमानस को बकरीद पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के सेमरियावां व लहरौली बाजार में छापा मारा। इस दौरान चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
सहायक आयुक्त ने बताया कि रेहान ट्रेडर्स सेमरियावां से एक चॉकलेट का नमूना संग्रहित किया गया है, जबकि एवन ब्रेकरी लहरौली से आइसक्रीम के दो नमूने संग्रहित किए गए। इसके साथ ही अनिल पंसारी लहरौली से एक नमूना सेवई का संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल चार संग्रहित किए गए नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है ।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंदगुप्ता व बृजेश कुमार मौजूद रहे।