फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदाता फार्म न जमा करने पर डीएम से मिले सपा कार्यकर्ता

Fri, 09 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीएलओ तैनाती की मांग को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे सपा नेता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएलओ के फार्म छह न जमा करने से नाराज सपा का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को डीएम से मिला। डीएम से नए बूथों पर बीएलओ की तैनाती व स्वास्थ्य अधिकारियो की तैनाती की मांग की
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि जिले में बढ़े बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति एवं नगर निकायों में स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति नही की गई है। इससे मतदाताओं की उम्र प्रमाणित न होने से बीएलओ फार्म-6 जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तत्काल नए बूथों पर बूथ लेबल अधिकारी की नियुक्ति तथा उम्र प्रमाणित के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। इस दौरान लोरिक यादव, जयराम पांडेय, रामदरश यादव, राहुल यादव बादल, मोहम्मद अहमद, राम निवास यादव, अंजू चौहान, कोमल यादव, फिरोज अशरफ, प्रिया पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें