फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से देश की जनता परेशान : राजपाल

विज्ञापन
तामाखास गांव में सपा की जन चौपाल कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को माला पह? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
महंगाई से देश की जनता परेशान : राजपाल
विज्ञापन

- सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने जगह-जगह लगाई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा की ओर से जगह-जगह जन चौपाल का आयोजन किया गया। खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वर नाथ स्थित तामा खास में आयोजित जन चौपाल में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार मस्त हैं। प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सरकार का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही हैं। सरकार के क्रिया कलाप से प्रदेश की आवाम ऊब चुकी है। यही कारण हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हटाओ व सपा लाओ की आवाज बुलंद हो रही है। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार के नाम पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, मुमताज अहमद, हरि नारायण उपाध्याय उर्फ गुड्डू बाबा, अवधेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य रामसुरेश चौरसिया, रामा यादव, अजीम खान आदि मौजूद रहे। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा क्षेत्र के चकिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित जन चौपाल में डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा के बहरूपियों से देश व प्रदेश की जनता परेशान है। प्रदेश की जनता पूरी तरह से भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, राहुल यादव बादल, पूर्व मंत्री पप्पू निषाद, अलगू प्रसाद चौहान, लालजी प्रसाद, जयराम यादव, रामाशीष यादव, अकिता बाबी, लाल बहादुर यादव, राजमल आदि मौजूद रहे। इसके बाद खलीलाबाद शहर में उन्होंने पत्रकार वार्ता की जहां पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान पवन कुमार छापड़िया, श्याम जी विश्वकर्मा, हनुमान कन्नौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें