संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकादियों ने कहा कि सरकारी कार्रवाई के अभाव में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न अनुचित श्रम प्रथा का शिकार होना पड़ता है। नियोक्ता अवैध तरीके से सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को स्थानांतरित कर रहे हैं। उनका काम रोक रहे हैं और नौकरी से भी बर्खास्त कर रहे हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार गलत मुद्दे बनाकर कर्मचारियों को वेतन और यात्रा खर्च का भुगतान करने से भी इन्कार कर रहे हैं। कहा कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन प्रतिमाह 42000 की घोषणा की जानी चाहिए। ईपीएफ पेंशन भोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन प्रतिमा रुपये 9000 या उससे अधिक होना चाहिए।
इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव विमेश कुमार मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।