फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों का रोका वेतन, तीन को नोटिस

Wed, 02 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बुधवार को चार माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले एक प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकाें का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही एमडीएम व नामांकन में लापरवाही मिलने पर तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि बुधवार को राजकीय उमावि बभनौली का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक सत्यम सिंह अनुपस्थित मिले। विद्यालय में कुल छात्र नामांकन 99 के सापेक्ष कोई भी छात्र-छात्रा मौजूद नहीं थे। एक सप्ताह के भीतर नामांकन के सापेक्ष 65 प्रतिशत से कम उपस्थिति होती है तो समस्त संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित कर दिया जाएगा।
अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया गया है। इसके बाद आदर्श इंका उमरिया बाजार का निरीक्षण किया। यहां पर छात्र नामांकन 643 के सापेक्ष सिर्फ 50 छात्र-छात्रा ही उपस्थित मिले। मध्यान्ह भोजन नही बना था। उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक समरपाल यादव का वेतन रोक दिया गया है। एमडीएम का संचालन न होने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद राम कृष्ण परमहंस इंका मुखलिसपुर का निरीक्षण किया। यहां छात्र नामांकन 218 के सापेक्ष सिर्फ 25 छात्र-छात्रा ही उपस्थित मिले। एमडीएम न बनने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। राजकीय उमावि रमजंगला छात्र नामांकन 228 के सापेक्ष सिर्फ 25 छात्र-छात्रा ही मिले। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें