फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 120 स्वास्थ्य कर्मियों का रुकेगा वेतन

Thu, 14 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सीएचसी नाथनगर के साथ चार पीएचसी पर तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों को आभा आईडी प्रगति पर खराब प्रदर्शन करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। केंद्र अधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी ने 120 स्वास्थ्य कर्मियों का अगस्त माह का वेतन बाधित करने का एक पत्र सीएमओ और जिलाधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन

टीम के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्र अधीक्षक ने खुद के वेतन को रोकने का भी अनुरोध किया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के क्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना में शामिल आभा कार्ड एक है। जो गरीब परिवार के लिए किसी संजीवनी से कम नही है। सीएचसी नाथनगर के अधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि सीएचसी के अलावा इससे संबंधित पीएचसी देवकली खुर्द, रेवटा, सिकटहा, हरिहरपुर के चिकित्सक के अलावा कर्मचारियों को आभा आईडी में तेजी लाने के लिए आशाओं की जिम्मेदारी देकर रफ्तार लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी आभा आईडी प्रगति काफी खराब रही। जिसकी वजह से केंद्रों के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों का अगस्त माह का वेतन बाधित करने के साथ खुद की वेतन रोकने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। पूरे मामले की जानकारी डीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें