फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फसाड लाइट से खलीलाबाद स्टेशन होगा जगमग, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

Thu, 14 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर लगाई जा रही कोप लाइटों की फिटिंग 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अमृत भारत योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के भवन को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। इस भवन को अब आकर्षक फसाड (मुखौटा) लाइटिंग से सुसज्जित करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 9.82 करोड़ रुपये खर्च कर पुनर्विकसित किया जा रहा है। आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खलीलाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म का विस्तार और उच्चीकरण, वेटिंग हाल, वीआईपी लाउंज सहित सात अदद प्रसाधन के नवीनीकरण का कार्य कराया गया है। 300 वर्ग मीटर में स्टेशन भवन का नवीनीकरण एवं 15,824 वर्ग मीटर में नए स्टेशन भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफार्म पर 10 यात्री छाजन का प्राविधान किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए जन संबोधन प्रणाली, रैम्प, टिकट बूथ, हेल्प बूथ, वाटर कूलर, वाटर वेंडिंग मशीन, व्हील चेयर, अग्निशमन उपकरण, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा, एक स्टेशन एक उत्पाद काउंटर, पर्यटक सुविधा काउंटर तथा फुट ब्रिज, लिफ्ट आदि के कार्य कराए गए हैं। अब आकर्षक फसाड लाइटिंग से रेलवे स्टेशन को जगमगाने की तैयारी है। इसके लगने से स्टेशन का लुक काफी हद तक बदल जाएगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानक के साइनेज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें