फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बौरब्यास में संत समागम, भजनों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Mon, 03 Aug 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बौरब्यास में हुआ भव्य संत समागम
विज्ञापन
धर्मसिहवा। बौरब्यास चौराहे पर संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत, महात्माओं ने भजन और सावन गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।
विज्ञापन

संतों ने एक से बढ़कर एक भजन और निर्गुण प्रस्तुत किए। इसके बाद पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार आनंद यादव ने सावन के गीत सुनाकर समां बांध दिया। उनके गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महात्माओं का आयोजक हरिराम राय एवं समिति के सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समापन पर संतों को अंग वस्त्र, फल और दक्षिणा देकर विदाई दी गई। हरिराम राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद पांडेय, हरिराम राय, जगरनाथ पांडेय, श्रीराम राम, डाॅ. अखिलेश राय, गंगाधर राय, हरिशंकर यादव, अभिनव उर्फ अभि राय, हिरा राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें