फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के बढ़े मरीज

Mon, 03 Aug 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ ज्यादा थी। बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,890 मरीज पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर, पैथोलॉजी तथा विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के कक्षों के बाहर कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

अस्पताल में नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सर्जरी, चर्म रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र एवं दंत रोग विभाग में मरीजों का दबाव सबसे अधिक रहा। वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण तेजी से बढ़े हैं। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुरोध पाठक ने बताया कि दांतों में दर्द, मसूड़ों की सूजन और संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के कारण ओपीडी और भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें