संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को पुलिस टीम ने बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। जिले के 18 स्थानों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 866 महिलाओं ने भाग लिया।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए जागरूक किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार, गोला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, समय माता तिराहा व कसैला, दुधारा थाना क्षेत्र के तिनहरी माफी, नबीपुर, बिगरा अव्वल, मुनाफनगर, महिला थाना ने बिड़हरघाट व धनघटा तिराहा, धनघटा थाना के ग्राम नेतवापुर, चपरापूर्वी व बिड़हरघाट, महुली थाना के ग्राम कस्बा महुली, मेंहदावल थाना के गगनईबाबू, बीमापार, भरवलिया पांडेय, बखिरा थाना के ढोढया तिराहा व हारापट्टी, बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर मिश्र और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम केंचुआखोर व बरगदवा अंसारी में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।