संतकबीरनगर। भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को विशेष एसआईआर अभियान का एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बूथों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अह्वान किया कि वे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ की मदद करें।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने मगहर के बूथाें पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संपर्क के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटा न हो। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनसे फॉर्म 6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता, आयु या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में उसे सुधारने के लिए फॉर्म नंबर 8 भरवाकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कराया जाए। उन्होंने मगहर रसूलपुर बूथ संख्या–432 पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का अवलोकन किया। इस दौरान घर-घर जाकर जनता जनार्दन को मतदाता सूची के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा पात्र मतदाताओं से फॉर्म–6 भरने का आग्रह किया।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, जिला संयोजक आदित्य प्रताप यादव, विजय प्रताप सिंह, धनंजय पांडेय, रमेश कुमार, अजय प्रताप, रंजीत कन्नौजिया, भगवान दास, वीरेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, सुजीत गुप्ता, दीपक कन्नौजिया, अत्रेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।