फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों का नपा कार्यालय पर प्रदर्शन 

Sun, 01 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर में  नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सभासदों ने शनिवार को पालिका कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शन कर बोर्ड की बैठक स्थगित किए जाने का विरोध किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन मनमानी कर रहा है। सभासदों ने तत्काल तिथि घोषित कर बोर्ड की बैठक कराने की मांग की। 
शनिवार को भेली मंडी स्थित हाल में नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। पूर्वाह्न 11 बजे तक सभासद बैठक में भाग लेने के लिए पहुंच गए थे। इसी बीच बैठक स्थगित करने की सूचना दी गई। जिस पर सभासद नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिए।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष के उपस्थित न रहने पर सभासदों ने प्रदर्शन किया। सभासद विनोद जायसवाल व मुन्ना पांडेय ने कहा कि पालिका प्रशासन मनमानी कर रहा है। बोर्ड की बैठक बुलाने के बाद अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित करने की सूचना        लगा दी।  
विज्ञापन

पहले से सभासदों को सूचना नहीं दी गई। यह भी आरोप लगाया कि जनहित के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जबकि ठेकेदारों को काम कराने के लिए टैंकर का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। सभासदों ने मांग किया कि तत्काल बोर्ड की बैठक की तिथि घोषित किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप कन्नौजिया, अवधेश चौरसिया, राजेश पांडेय, रुद्रनाथ मिश्र, संतोष मोदनवाल, नुरुल होदा, विजय यादव, सोनमती देवी, उमेश, सीमा देवी, वीरेंद्र यादव आदि सभासद शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें