फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : आरटीपीसीआर जांच में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : आरटीपीसीआर जांच में आई तेजी
विज्ञापन

- लैब में प्रतिदिन 250 से 260 सैंपल की हो रही आरटीपीसीआर जांच
- विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जांच तेजी लाने का निर्देश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिले में खुले आरटीपीसीआर लैब के जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जहां पिछले 21 दिन पूर्व लैब में मात्र 20 सैंपल की जांच हो पा रही थी, वहीं अब लैब में प्रतिदिन 250 से 260 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। विभाग में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है।
देश में कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रान को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। ओमिक्रान के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। जो रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी हो गया है। इधर स्वास्थ्य महकमे ने भी तैयारी तेज कर दी है। सीएचसी खलीलाबाद के परिसर में खुले कोरोना के आरटीपीसीआर लैब में कोरोना के सैंपल जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। लैब खुले एक माह से ऊपर हो गया है। इस लैब में जहां 10 दिसंबर तक मात्र 20 सैंपल की जांच होती थी, वहीं अब लैब में 250 से 260 सैंपल की जांच हो रही है। जिले में प्रतिदिन 600 से 700 सैंपल कलेक्ट हो रहे हैं। इसमें एंटीजन जांच रिपोर्ट भी शामिल हैं, जो सैंपल बच रहे हैं उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और लखनऊ भेजा जा रहा है। लैब प्रभारी मोहम्मा आसिफ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच तेज कर दी गई है। बुधवार से 350 के करीब सैंपल की जांच शुरू की जाएगी। जिससे की सैंपल अन्य जनपदों में न जा सके। उन्होंने बताया कि लैब के खुलने के बाद अब तक जिले में 3500 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच की क्षमता बढ़ा दी गई है ताकि तीसरी लहर आने से पूर्व जांच के सभी उपाय सुदृढ़ कर लिए जाएं। साथ ही प्रतिदिन 600 से 700 सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं। तीसरी लहर से बचाव के सारे इंतजाम हो चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
तीसरी लहर की आशंका के बाद भी नहीं चेत रहे लोग
संतकबीरनगर। देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। उसके बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं। बिना मास्क के लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। शहर में खुले मॉल में तो स्थित और भी खराब है। यहां पर बिना मास्क के लोग जा रहे हैं। जबकि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं। सोमवार को यातायात निरीक्षक बृजेश कुुमार यादव ने अभियान चलाकर लोगों को मास्क लगाने की अपील भी की थी। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर दिख रहे हैं। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि लोग सहयोग करें और बिना मास्क के सड़कों पर न निकलें। साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें