फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में दो पुलों के निर्माण के लिए 1.7 करोड़ रुपये जारी

Wed, 08 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कठिनइया नदी और राजेडीहा मार्ग पर पुल बनाने के लिए एक करोड़ सात लाख रुपये जारी हुए हैं। इस पुल के बन जाने से आवागमन बेहतर होगी। इससे बस्ती और बीएमसीटी मार्ग सीधे जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

बस्ती से कांटे मार्ग पर कठिनइया नदी पर पुल है काफी जर्जर हालत में है, इस पर नए लघु पुल का निर्माण होना है। इसके लिए सेतु निगम को प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा था। इस लघु पुल के बनने पर कुल एक करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होने हैं। जिसके लिए पहले चरण में एक करोड़ दो लाख रुपये जारी किया गया है। इसके साथ ही सांथा ब्लॉक के राजेडीहा बौरव्यास हरैया मुसहरा होते हुए बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। राजेडीहा के पास लघु सेतु का निर्माण होना है। जिस पर कुल 43 लाख 26 हजार रुपये खर्च होने हैं, इसके लिए 34 लाख रुपये जारी हुए हैं।
इसका निर्माण पीडब्लूडी कराएगा। इस पुल के बनने से करीब पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि दोनों पुल के लिए धन स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें