मेंहदावल बाईपास परअनियमित रुप से खड़े हो रहे रोडवेज बसों के लिये लगा बैरियर
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बुधवार को खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर मनमाना तरीके से खड़े हो रहे रोडवेज बसों के लिए बैरियर लगवाया। जिससे बाईपास पर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
सीओ सिटी अजय कुमार, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय, एसओ महिला थाना पूनम मौर्य व टीएसआई परमहंस ने संयुक्त रूप से मेंहदावल बाईपास से अतिक्रमण हटवाया। सड़क की पटरी पर बेतरतीब खड़े ठेला की वजह से लग रहे जाम को देखते हुए उन्हें पटरी से हटवाकर पीछे करवाया। इसके साथ ही बाईपास ओवरब्रिज के नीचे बेतरतीब खड़े बाइक को सरकारी क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजवाया।