फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना पंजीकरण चल रही पैथालॉजी सील

Wed, 03 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल पैथालॉजी सील कराते अधीक्षक-स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर में स्थित केयर पैथोलॉजी सेंटर बिना पंजीकरण के चल रहा था। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया के निर्देश पर सीएचसी मेंहदावल की टीम ने उसे सील कर दिया। इसके साथ ही पैथालॉजी संचालक को कागजात के साथ तलब किया है। मेंहदावल के ददरा गांव की रहने वाली पूनम पत्नी प्रवेश ने केयर पैथोलॉजी के संचालक पर खून की जांच में अलग-अलग रिपोर्ट देने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि तीन बार हीमोग्लोबिन की जांच कराई। तीनों रिपोर्ट में काफी अंतर पाया गया। शिकायत करने पर मारपीट व धमकी देने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने मेंहदावल पुलिस व मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की थी। इसी मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. आईडी गौरव बुधवार की सुबह अपनी टीम के साथ पैथालॉजी पहुंचकर जांच किया। इस दौरान पैथालॉजी में नामित चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश तथा एलटी गुलाम गौस मौजूद नहीं पाए गए।
विज्ञापन

पैथालॉजी की पंजीकरण की अवधि भी समाप्त पाई गई। तत्काल प्रभाव से केयर पैथालॉजी को सीएचसी प्रभारी ने सील करा दिया। पूरी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आईडी गौरव ने कहा कि जांच में चिकित्सक व एलटी नदारद मिले। पैथालॉजी सेंटर का पंजीकरण भी समाप्त मिला, जिसके कारण तत्काल प्रभाव से पैथालॉजी केंद्र को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें