फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर नहीं चलतीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Mon, 08 Jun 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धनघटा। रामजानकी मार्ग पर जिले की सीमा में रोडवेज बस की सुविधा नहीं है, जिससे यात्री प्राइवेट साधन से करीब 70 किलोमीटर की यात्रा करते हैं।
रामजानकी मार्ग पर गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज से बस्ती के कलवारी तक इस मार्ग पर 70 किलोमीटर की दूरी में रोडवेज बस की सेवा नहीं है। मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद सड़क पर आवागमन की व्यस्तता अधिक हो गई है। इस मार्ग पर सिकरीगंज से कलवारी तक रोडवेज बस न चलने के कारण यात्री प्राइवेट साधनों से आते-जाते हैं। जबकि मंडल मुख्यालय बस्ती इस रास्ते से होकर नजदीक पड़ता है।
यात्री दीनदयाल, शोएब अख्तर, रामकिशुन, परमेश्वर, सुभावती, आदित्री, दयानंद आदि का कहना है कि रोडवेज की बस इस मार्ग पर न चलने के कारण प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। सिकरीगंज से कलवारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का किराया ढाई सौ रुपये लग रहा है। इस मार्ग पर रोडवेज की बस चलवाने का प्रयास जनप्रतिनिधि भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि अगर रोडवेज बस इस रोड से होकर अयोध्या, फैजाबाद, बस्ती चलती तो कम किराया भी लगता और लोगों को ज्यादा सहूलियत मिलती। इतना ही नहीं सुबह के समय प्राइवेट बस इस रास्ते से होकर अयोध्या, दिल्ली, लखनऊ के लिए जाते हैं। वह भी अधिक किराया वसूल रहे हैं और 10:00 बजे के बाद कोई बस सर्विस नहीं है। पूरा दिन लोग टेंपो से यात्रा करने को विवश रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें