फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक से रोडवेज बस टकराई चालक-परिचालक घायल

Thu, 19 Dec 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मलोरना हाइवे के पास सड़क हादसे में लगी भीड़। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे मलोरना के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार को दिन में ट्रक चालक के अचानक ब्रेक से बस्ती जा रही देवरिया डिपो की रोडवेज बस पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी काफिले की गाड़ी से दोनों घायलों को बस्ती जिला अस्पताल भेजवाया। देवरिया से बस्ती तक चलने वाली देवरिया डिपो की बस के आगे एक ट्रक चला रहा था। बस को बस्ती जिले के रहने वाले शनि चला रहा थे।
जिसमें परिचालक के रूप में बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदौरी गांव निवासी अरुण कुमार जायसवाल समेत दाे दर्जन से अधिक लोग सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग मलोरना के पास रोडवेज बस पहुंचते ही सामने चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

जिससे सरकारी बस उसमें भिड़ गई। घटना में बस चालक का पैर बस में ही फंस गया और परिचालक अरुण के हाथ और कंधे में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें