संतकबीरनगर। ऑपरेशन कनविक्शन व शिकंजा अभियान के तहत पुलिस की पैरवी पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास के छह अभियुक्तों को एक-एक वर्ष के सदाचरण एवं परिवीक्षा बनाए रखने के 20-20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर छोड़ दिया।
18 दिसंबर को न्यायालय एएसजे प्रथम की कोर्ट ने थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग के मामले में अभियुक्त गणेश पुत्र हरि, राजू पुत्र रामदीहल, गुन्नर पुत्र हंशू, हरिराम पुत्र परदेशी, रामदरश पुत्र मुन्नर, गंगाराम पुत्र जंगलाल निवासी बेलहरखुर्द थाना बखिरा को एक-एक वर्ष की अवधि के लिए सदाचार कायम रखने के लिए शर्तों पर छोड़ दिया। प्रत्येक अभियुक्त को 15 दिन के अंदर जिला परिवीक्षा अधिकारी संतकबीरनगर के समक्ष 20-20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र निष्पादित करना होगा। एक वर्ष के अंदर समान प्रकृति का या कोई अन्य अपराध किए जाने पर न्यायालय यथोचित आदेश पारित कर दंडादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएगी।