फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे कुआं, हादसे का खतरा

विज्ञापन
लोहरसन-बेलहर मार्ग पर कोटिया गांव के पास सड़क किनारे स्थित कुआं। संवाद
विज्ञापन
मेहदावल लोहरसन-बेलहर मार्ग पर सड़क के किनारे खुला कुआं छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को हादसे का खतरा है। सड़क का कुछ समय पूर्व चौड़ीकरण हुआ है। उसके बाद भी जिम्मेदारों ने इस कुएं को सुरक्षित नहीं किया। इससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका लोगों को सता रही है।
विज्ञापन

लोगों ने कुएं पर सुरक्षा के उपाय की मांग की है। लोहरसन-बेलहर मार्ग पर कोटिया गांव के सिवान के पास स्थित सड़क के किनारे कुआं मौजूद है। सड़क का चौड़ीकरण होने के कारण कुआं सड़क से काफी करीब आ गया है, जिससे दोपहिया व चारपहिया वाहन सवारों को हादसे की आशंका सता रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय में यह कुआं लोगों को दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय में तेज रफ्तार वाहन चालक कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। लोगों ने कुएं को सुरक्षित करने की मांग उठाई है। एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित विभाग को समस्या निस्तारण का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें