फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे उगी झाड़ियां से हादसों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बेलहवा चुरेब से जोड़ने वाले दुधारा-बेलहवा चुरेब संपर्क मार्ग के किनारे उगी झाड़ियां राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं। सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियों के बढ़ जाने से कई जगह मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

यह संपर्क मार्ग दुधारा, परसाशेख, गंगैचा, दशावां, सुकरौली, बजहरा, कैथवलिया, देवरिया लाल, चाईंकला और थुरंडा समेत दर्जनों गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी मार्ग से तहसील और जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर आवागमन करते हैं। मार्ग पर कई स्थानों पर मोड़ भी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बजहरा और कैथवलिया के बीच सड़क किनारे झाड़ियां काफी बढ़ गई हैं। मोड़ के पास झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आते। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ बड़े वाहनों के चालकों को भी आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में झाड़ियों के और फैलने से स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की नियमित कटाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। यदि समय रहते झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीण इरशाद अहमद, इम्तियाज अहमद, इब्राहिम सिद्दीकी, मोहम्मद अरशद, शारिक सिद्दीकी, साजिद खान, प्रेमनाथ चौधरी, अब्दुल कलाम, रामवृक्ष यादव, महमूद आलम और नजीर अहमद ने प्रशासन से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें