धनघटा। क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का शव रविवार को घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना मृतका की बहन व पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की बहन विमला कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर कोई था नहीं। घर पर अकेली उनकी बहन धर्मावती (14) पुत्री भगवान दास थी। परिवार के लोग जब घर आए तो धर्मावती साड़ी के फंदे से लटकी थी। नीचे उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना रात करीब 9:00 की है।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।