फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़कें गड्ढों में तब्दील, आने-जाने में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन में बांधा बनेंगी गड्ढा युक्त सड़कें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में 24 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनेगा। इस दौरान मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। मूर्तियां शहर व कस्बों में भ्रमण करेंगी, लेकिन गड्ढा युक्त सडकें मुसीबत बन सकती हैं। कारण यह है कि शहर से लेकर गांव तक सड़कें जर्जर हैं। जिसकी मरम्मत कराने का जहमत विभाग नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

इस माह में दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजार सज रहे हैं तो शांति समितियों की बैठक भी हो रही है, लेकिन शहर से लेकर गांव तक गड्ढों में तब्दील हो चुकीं सड़कों की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है। स्थिति यह है कि मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिस पर यात्रा करना कठिन हो गया है। इसी तरह डीघा से गड़सरपार, भुवरियां से पायलपार, मंझरिया से गिरधरपुर होकर कटका जाने वाला मार्ग सहित कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। इन क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है और दशहरा के दिन मूर्तियां विसर्जन के लिए मगहर जाती है। मार्ग बदहाल होने के कारण मूर्तियों को सुरक्षित ले जाना चुनौता होगा। क्षेत्र के निवासी राजीव कुमार, धर्मेंद्र आदि ने कहा कि सड़कों की मरम्मत कराया जाना आवश्यक है। ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश पांडेय ने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग की सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। अन्य सड़कों को भी जल्द ही गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें