फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो सगे भाइयों समेत चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के गालिमपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम गालिमपुर में शनिवार को बच्चों के विवाद में दबंगो ने घर में घुसकर मां-बेटा की पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर विपक्षियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, सामान क्षतिग्रस्त व जानमाल धमकी की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


गालिमपुर निवासी इलियास उर्फ मुन्नू पुत्र मो इस्लाम खान ने बताया है कि दो अक्तूबर को उसके और एहिया के बच्चों के बीच खेलने के दौरान झगड़ा हो गया था। इसी बात की खुन्नस लेकर सात अक्तूबर की रात करीब आठ बजे एहिया अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा। दरवाजे पर खड़ा होकर गाली देने लगा। एतराज करने पर उक्त विपक्षियों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाकर घर की तरफ भाग कर गया तो उक्त लोग दरवाजा धक्का देकर तोड़ दिए। घरेलू समान क्षतिग्रस्त कर दिया। इलियास और उसकी मां की पिटाई कर घायल कर दिया। अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रतिवादी एहिया, इब्राहिम दोनों सगे भाई और दो अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें