फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से सड़कें सकरी, जाम से लोग बेहाल

Fri, 27 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे सड़क पर लगे ठेले।।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर हर चौराहे अतिक्रमण की चपेट में है। अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं तो वहीं शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से आने वाले लोग वाहन सड़क पर खड़ा कर खरीदारी करने चले जा रहे हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जा रही है। वहीं सड़क की पटरियों पर दुकानें लग रही हैं और ठेले वालों का कब्जा है।
विज्ञापन

बता दें कि सड़कों पर अतिक्रमण बदस्तूर जारी है। अतिक्रमण को लेकर बीच-बीच में कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर इसका भी कोई खास असर नहीं है। अगर केवल सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटा दिया जाए तो सड़कें चौड़ी हो जाएंगी और काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं सामान खरीदने के लिए आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं।
इससे दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। स्कूली बच्चों, मरीजों व अन्य राहगीरों को जाम में जूझना पड़ता है। लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। सड़क की पटरी पर फल व कपड़ों के ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। दोनों तरफ से वाहनों के आने पर जाम लगता है और लोग घंटों इसमें फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

-
समय 11 बजे
शहर के बैंक चौराहे पर पुलिस चौकी के दोनों तरफ सड़क तक दुकानें लगी मिलीं। यहां पर बैंक के सामने से लेकर दूसरी पटरी पर सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े मिले। यहां की पटरियों पर भी ठेला वालों का कब्जा बना रहा। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। यहां पालिका प्रशासन ने पुलिस चौकी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बनाई है, लेकिन अब तक इस योजना पर कार्य नहीं हुआ है। वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से समस्या और बढ़ गई है।

समय 12 बजे
शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के आस-पास ठेला वालों का कब्जा रहा। हद तो यह है कि नेहरू जी की मूर्ति के आस-पास फल वालों ने सामान रख लिया है। फल विक्रेताओं ने पटरियों पर दुकानें लगा रखी है। इस तिराहे से गोला बाजार जाने वाली सड़क पर भी दुकानदारों का कब्जा बना हुआ है। बाजार आने वाले लोग वाहन सड़क पर खड़ा कर समस्या को और बढ़ा दिए हैं। यहां पर वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित है और वेंडर जोन बनाया गया है, लेकिन यह बेकार साबित हो रहा है।

दोपहर एक बजे
शहर के आजाद चौक के आस-पास दुकानदारों का कब्जा रहा। पटरियों पर दुकानें लगी रही। यहां पर शापिंग कांप्लेक्स बने हुए हैं। ऐसे में लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर खरीदारी करने में लगे रहे। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। यही नहीं जिन लोगों की दुकानें स्थायी रूप से लगती है वह भी परेशान रहे। यहां पर चौराहा संकरा होने के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन इस दिशा में कुछ भी करता नहीं दिख रहा है।
-
दोपहर दो बजे
शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे पर सड़क पर ही बसें खड़ी दिखाई दीं। मेंहदावल जाने वाले मार्ग पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरने का सिलसिला बना रहा। पटरियों पर ठेला वालों का कब्जा रहा। मुखलिसपुर रोड की तरफ आने वाले मार्ग पर भी ऑटो वाले खड़े दिखाई दिए। इससे लोग परेशान रहे। ओवरब्रिज के नीचे भी वाहन खड़े दिखाई दिए।
कोट
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कब्जा मिलने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें