फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मरम्मत के अभाव में सड़के बदहाल, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

Thu, 17 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के पिपरा प्रथम से बैरिहवा कला, मदरहा औरहिया मंझरिया, पवरिहा मार्ग काफी दिनों से बदहाल है। इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोग गिरकर अक्सर चोटिल होते हैं। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरिश्चंद्र चौधरी, रामसजन यादव, राम शंकर, त्रिलोकी, चंद्रशेखर, पंचम, रूदल, गंगाराम, सोनू, रामगुलाब, सरयू आदि लोगों का कहना है कि यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इसके बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क का यदि मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो हम लोग तहसील पर पहुंच कर प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। पीडब्ल्यूडी के जेई बिंदकेश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर सड़क पीडब्ल्यूडी की होगी तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी, इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें