फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल

विज्ञापन
मेंहदावल के टड़वरिया गनवरिया मार्ग के समदा चौराहे पर सड़क पर भरा पानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल
विज्ञापन

- टड़वरिया से गनवरिया जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र की मुख्य सड़क टड़वरिया-गनवरिया मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। बदहाल सड़क की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में इस मार्ग से लोग गुजरने से परहेज करते हैं। गड्ढायुक्त बदहाल सड़क को बनाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से कर रहे हैं। उसके बाद भी सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। जिससे लोगों में रोष है।
मेंहदावल क्षेत्र के टड़वरिया पुलिस बूथ से गनवरिया तक जाने वाली करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल करमा से गनवरिया तक का हैं। बदहाल सड़क पर लोग आने-जाने में भी कतरा रहे हैं। सरफरा मार्ग, पंडितपुरवा से भरथुआ मार्ग, नौगो से बनकसिया मार्ग, डड़िया चौराहे से डुमरिया मार्ग भी बदहाल है। ग्रामीण दिलीप कुमार गुप्ता, टीएन शुक्ला, अमरेंद्र शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, वीरेंद्र अग्रहरी, राजू अग्रहरी, सुधाकर त्रिपाठी आदि का कहना हैं कि टड़वरिया गनवरिया समेत क्षेत्र की कई सडकें बदहाल हैं। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है। पीडब्लूडी के एक्सईएन रामजीत प्रसाद ने बताया कि खराब सड़कों के मरम्मत का कार्य कराया गया है। जहां खराब सड़कें छूट गई है उनका भी प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें