मार्ग न बनने से प्रदर्शन करते हुए आक्रोशित ग्रामीण । संवाद
लोहरौली। विकास खंउ बेलहर कला क्षेत्र में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बेलवा सेंगर से बालेपार पवरिहा मार्ग पर भरवलियाखुर्द समय माता मंदिर के पास पुलिया के पास सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत की मांग की गई।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी हुई सतह होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर बिंदकेश यादव ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। जल्द ही इसका निरीक्षण करके सड़क की मरम्मत की जाएगी।
इस दौरान सुनील चौधरी, शिवकांत चौधरी, विजय, सुजीत, दुर्गेश, राजन, अंगद चौधरी, संतोष, अमित, अंकुर व अन्य माैजूउ रहे।