सेमरियावां के दरियाबाद में मजलिस कांफ्रेंस को संबोधित करते मौलाना-संवाद
सेमरियावां। जमीयतुल उलेमा ए हिंद के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हलीमुल्लाह कासिमी ने जामिया अरबिया उमर फारूक दरियाबाद में आयोजित एक मजलिस कांफ्रेंस को संबोधित किया। मौलाना हलीमुल्लाह कासिमी ने कुरआन व हदीस की रोशनी में हुसूल-ए-इल्म पर कहा कि दुनियावी तालीम के दीनी भी जरूरी है। अकाइद और ईमान की हिफाजत करने के लिए इस्लामी दर्सगाहों की तरफ रुजू करें। अहल-ए-मदारिस इस्लामिक स्कूलों की बुनियाद डालें ताकि कौम के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, कलेक्टर और आईपीएस वगैरह बनें ताकि इस्लाम, अकाइद और ईमान उनके अंदर रहे। ऑल इंडिया तहफ्फुज ए मदारिस अध्यक्ष मौलाना नूरूलहोदा कासमी कहाकि हर दौर में मदारिस ने कौम, मिल्लत और मुल्क की बेहतरी के लिए नुमायां खिदमात अंजाम दी हैं और दारुल उलूम देवबंद जमला मदारिस के लिए मरकज व महवर है। संवाद