फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरओ प्लांट का नहीं मिल रहा लाभ

Fri, 28 Mar 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा तहसील परिसर में लगाया गया आरओ प्लांट।
विज्ञापन
धनघटा। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। लेकिन धनघटा तहसील परिसर में लगा आरओ प्लांट बेमतलब साबित हो रहा है। तहसील परिसर में दूर दराज से पहुंचने वाले जरूरतमंद आरो प्लांट पर पहुंचते है। लेकिन प्यास बुझाने के लिए उन्हें ठंडा पानी की जगह गर्म पानी मिलता है। दूसरी तरफ आरओ प्लांट से ठंडा पानी न मिलने से अधिवक्ताओं में भी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम लगातार बढ़ रहा है। लेकिन धनघटा क्षेत्र में लगे आरओ प्लांट से ठंढा पानी नही मिल रहा है। धनघटा तहसील परिसर में लगा आरओ प्लांट बेमतलब साबित हो रहा है। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम नरायन मिश्र, जय प्रकाश तिवारी, राधे श्याम मौर्य, विजय लाल श्रीवास्तव आदि ने बताया कि तहसील में लगे आरओ प्लांट से गर्म पानी निकलता है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद तहसील में पहुंचने वाले जरूरतमंदों को प्लांट का लाभ नही मिल रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि महत्वपूर्ण स्थान पर लगे आरओ प्लांट की सुविधा न मिलना संबंधित विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है। वकीलों ने कहा कि गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ने लगा है। तहसील में लोग दूर दराज से पहुंचते है। लेकिन प्यास बुझाने के लिए आरओ प्लांट का लाभ नही मिल रहा है। अधिवक्ताओं ने संबंधित विभाग से आरओ प्लांट शीघ्र शुरू करने की मांग किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम धनघटा अरुण कुमार ने बताया कि आरओ प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें