फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसील व बस स्टैंड पर लगा आरओ खराब, पानी के लिए तरस रहे यात्री

Wed, 15 May 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल में सांसद निधि से लगा था लोगों के लिए वाटर प्लांट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में सांसद निधि से लगाए गए वाटर कूलर तथा आरो प्लांट लंबे समय से खराब हालत में है। ऐसे में इस गर्मी के मौसम में लोगों को अपना प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। मेहदावल तहसील परिसर तथा परिवहन निगम के बस स्टैंड पर लगाए गए आरो प्लांट खराब हालत में हैं। इन्हें दुरुस्त करने की जहमत कोई नहीं उठा रहा।
विज्ञापन


खलीलाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने सांसद निधि से मेंहदावल बस स्टैंड परिसर तथा तहसील परिसर में आने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए आरओ प्लांट तथा वाटर कूलर लगवाया था। जिससे रोडवेज परिसर में आने वाले यात्रियों तथा तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों को गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े और उन्हें ठंडा पानी हमेशा उपलब्ध हो। जब यह प्लांट लगाया गया तो लोगों को काफी खुशी हुई कि अब उन्हें प्यास बुझाने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा था। वर्ष 2018-19 में छह लाख 18000 रुपये की लागत से आरओ प्लांट तथा वाटर कूलर एवं 1000 लीटर की टंकी लगाई गई थी। कार्यदाई संस्था ने सांसद निधि से उक्त प्लांट लगाया था वह भी लगाने के बाद इसका खोजखबर लेना भूल गया। जिसका नतीजा यह है कि लाखों की लागत से स्थापित आरओ प्लाट आज जर्जर हालत में पहुंच गया है। लोगों को अपना प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राकेश रावत, विक्की रावत, विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि लोगों ने अधिकारियों से दोनों आरओ प्लांट व वाटर कूलर को दुरुस्त करने की मांग की है। जिससे बस स्टैंड परिसर पर तहसील में आने वाले लोगों को परेशानी न हो और उन्हें प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें