फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेल-मसालों की महंगाई से रसोई का बिगड़ा बजट, हर महीने बढ़ा घरेलू खर्च

Wed, 29 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। खाद्य तेल और मसालों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सरसों तेल, रिफाइंड, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और गरम मसालों के दाम बढ़ने से गृहिणियों को हर महीने पहले की तुलना में कई सौ रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, सेहुड़ा करही, दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना सालेहपुर और दुधारा समेत आसपास के बाजारों व चौराहों पर स्थित किराना दुकानों में खाद्य सामग्री की बढ़ी कीमतों का असर साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदारों का कहना है कि थोक बाजार में लगातार महंगा सामान मिलने और परिवहन लागत बढ़ने के कारण खुदरा बाजार में भी कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
स्थानीय बाजार में सरसों का तेल 210 से 220 रुपये प्रति लीटर, रिफाइंड तेल 155 से 165 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं धनिया पाउडर 220 से 240 रुपये, लाल मिर्च 320 से 380 रुपये, हल्दी 180 से 220 रुपये, जीरा 280 से 320 रुपये तथा गरम मसाला 700 से 900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

गृहिणियों का कहना है कि पहले जितनी राशि में पूरे महीने का तेल और मसाला खरीद लिया जाता था, अब उसी सामान पर कई सौ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है और अन्य जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है।
किराना व्यापारियों के अनुसार यदि थोक बाजार में कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में खाद्य तेल और मसालों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम लोगों की रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें